जीवन का निर्णायक मोड़ साबित होती है इंटरमीडिएट की परीक्षा – डॉ. आदित्यवीर सिंह

जीवन का निर्णायक मोड़ साबित होती है इंटरमीडिएट की परीक्षा – डॉ. आदित्यवीर सिंह

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मोरना – इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में विद्यालय के पुरातन छात्र हरियाणा उच्च शिक्षा सेवा से सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. आदित्यवीर सिंह का विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, उप प्रधानाचार्य रामेश्वर राम सहित समस्त स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया।
हरियाणा उच्च शिक्षा सेवा से सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. आदित्यवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने इंटर कॉलेज भोकरहेडी से कक्षा 6 सन 1966 में पास किया था। उसके बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों से होते हुए उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद हरियाणा राज्य में उच्च शिक्षा में अपनी सेवाएं दी। अपने पुरातन विद्यालय में आकर वह भाव विभोर हो गये। उन्होंने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप इंटरमीडिएट की परीक्षा को पूरी मेहनत से अच्छे नंबरों के साथ पास करें। यह आपके जीवन में निर्णायक मोड़ साबित होगी। आप अच्छे अंक के साथ पास होंगे तो आपको आगे अच्छा विद्यालय चयन करने में आसानी होगी। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। आप पूरी मेहनत करें और अपने विषय को लिख लिख कर याद करें। आजकल छात्र लिखाई पर कम ध्यान देते हैं और जब परीक्षा आती है तब उनके हाथ दर्द करने लगते हैं। उन्होंने पुराने दिनों की यादों को साझा किया। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रोफेसर साहब के बारे में काफी बातें बताई। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. कर्णवीर सिंह, नीरू, आरती, नीतू, उत्तम मलिक, सुरेशचंद, नवनीत पांडे, पवन यादव, गोविंद वर्मा, सुनील कुमार, संजय ठाकुर, अमित राणा, कपिल कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र उपस्थित रहे।