“शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान

अनिल सिंह तोमर जिला ब्यूरो चीफ

“शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत श्रीमान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान, एवम श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉक्टर दिनेश खराड़ी के निर्देशानुसार दिनांक 20 फरवरी 2025 को सिरोही जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारि धर्मवीर द्वारा जिले में निरीक्षण एवम नमुनीकरण की कारवाई की गई ।जिसमे मैसर्स होटल जय बाबा रामदेव नैशनल हाइवे पिंडवाड़ा से पनीर, रिफाइंड सोयाबीन तेल एवम मातेश्वरी होटल एंड रेस्टोरेंट नेशनल हाइवे पिंडवाड़ा से पनीर, रिफाइंड सोयाबीन तेल केकुल चार नमूने एकत्र कर जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला,जयपुर भिजवाया गया ,जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।सभी खाद्य व्यापारियों को अनिवार्य रूप से खाद लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन हेतु निर्देश दिए गए । खाद पदार्थों,मिठाइयों को खुले में नही रखने हेतु पाबंद किया। सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमों की पालना हेतु निर्देशित किया गया