कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ

कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मुजफ्फरनगर, गांधी कॉलोनी स्थित श्री रामलीला भवन में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण करके सर पर कलश रखकर पूर्ण श्रद्धा भाव से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली एवं पुरुषों ने श्री शिव महापुराण को शीश पर धारण करके शोभायात्रा में अपना योगदान दिया
कथा संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया की भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी महाराज द्वारा सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा की जाएगी यह कथा 20 फरवरी से 26 फरवरी तक दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक प्रतिदिन हुआ करेगी
इस अवसर पर प्रवीण भाटिया , अमित पटपटिया (सभासद), राकेश हुंडिया,पवन छाबड़ा गांधी कॉलोनी सोसाइटी अध्यक्ष, हरि मोहन गर्ग,विनोद छाबड़ा, प्रेमी छाबड़ा पूर्व सभासद ,सोनू बक्शी, ओम प्रकाश अरोरा,राजकुमार साहनी, आदि ने सक्रिय योगदान दिया