आंचल रामनारायण को किया रामस्वरूप वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित

आंचल रामनारायण को किया रामस्वरूप वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित

बागपत। विपुल जैन।

योग शिक्षिका एवं सोशल वर्कर आंचल रामनारायण के समाजसेवी कार्यों को देखते हुए उन्हें रामस्वरूप वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

आंचल रामनारायण योग शिक्षिका होने के साथ-साथ एक सोशल वर्कर है और समाज के हर कार्यों में उनका पूरा सहयोग रहता है। उन्हें यह सम्मान रामस्वरूप वर्मा के सुपुत्र रमेश वर्मा की तरफ से उनके प्रतिनिधि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन ने प्रदान किया। उन्होंने बताया यह सम्मान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं व समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों के उत्साहवर्धन के लिये दिया जाता है। रामस्वरूप वर्मा का जीवन हमेशा देश व समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा समाज के दीन दुखियों, गरीब, असहाय व निर्धन लोगों की सेवा की और उनके सुपुत्र रमेश वर्मा आज उनके नक्शे कदम पर चलकर समाज की सेवा में लगे हुए है, जिनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। रमेश वर्मा ने कहा कि वह आगे भी इसी तरह सम्मान देकर समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते रहेंगे।