क्षेत्रीय भाषा की गरिमा को एक नई पहचान दिलाने के लिए आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज, मेरठ में मातृभाषा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

क्षेत्रीय भाषा की गरिमा को एक नई पहचान दिलाने के लिए आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज, मेरठ में मातृभाषा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसका विषय रहा”क्षेत्रीय भाषा सभी भारतीयों को राष्ट्रीयता के एक सूत्र में पिरोती है “।

इस अवसर पर आई आई एम टी यूनिवर्सिटी नर्सिंग, बी.एन.वाई.एस तथा आईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज के एमबीए , बी.टेक.डिपार्टमेंट के 20 से अधिक प्रतिभागियों ने विषय पर अपने विचार बहुत ही प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवानी देशवाल एवं विशाखा आर्या ने किया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर विशाखा आर्य, द्वितीय शिवानी देशवाल तथा तृतीय ओम शर्मा रहे।नेहा,हिमांशी,सानिया,रोशनी,रश्मि के विचार भी पसंद किए गए।कार्यक्रम के कन्वीनर डॉक्टर शैलेश कुमार गुप्ता ने सभी जूरी मेंबर डॉक्टर सुजीत यादव,डॉक्टर राहुल दास गुप्ता एवं शिखा दुबे तथा कार्यक्रम की आयोजक शिवानी अग्रवाल का धन्यवाद दिया ।डायरेक्टर श्री डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इस तरह की साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि इस तरह की गतिविधियां कहीं ना कहीं विद्यार्थियों के इंटरव्यू एवं रिक्वायरमेंट उद्देश्य के लिए बहुत बड़े मानक तय करती हैं। सिविल डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष अली अकबर ने सभी विद्यार्थियों को उत्साहित किया।