30 घंटे बाद श्री राम कॉलेज प्रबंधन ने माफी मांग कर जताया खेद, मनीष चौधरी का धरना समाप्त

30 घंटे बाद श्री राम कॉलेज प्रबंधन ने माफी मांग कर जताया खेद, मनीष चौधरी का धरना समाप्त

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की वार्षिक उत्सव के दौरान हंसकर चिक कार्यक्रम के नाम पर प्रस्तुत यह गए अश्लील नृत्य एवं किन्नर समाज को अपमानित करने के आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी मनीष चौधरी के श्रीराम कॉलेज परिसर में दिए जा रहे बेमियादी धरना शुक्रवार को 30 घंटे बाद कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन की ओर से खेद व्यक्त कर माफी मांगने पर समाप्त हो गया।
श्री राम कॉलेज के वार्षिक उत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई थी। इसी में अश्लील डांस कर आए जाने के आरोप लगाते हुए बवाल खड़ा हो गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी ने श्री राम कॉलेज के प्रबंधन और प्रशासन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड में समाज को दूषित करने के लिए नग्नता और अश्लीलता का खुला प्रदर्शन करने के आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ गुरुवार को श्री राम कॉलेज परिसर में बेमियादी आंदोलन शुरु कर दिया था।
इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब तक कॉलेज प्रशासन की ओर से सार्वजनिक रूप से किन्नर समाज को अपमानित करने और समाज में अश्लीलता के सहारे भारतीय संस्कृति को दूषित कहने पर माफी नहीं मांगी जाती तब तक कॉलेज के खिलाफ यह आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान मनीष चौधरी को दूसरे संगठनों और युवा वर्ग ब्राह्मण का भी भरपूर साथ मिला। शुक्रवार को भी श्रीराम कॉलेज में उनका धरना जारी था। इसी बीच नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश बघेल ए टू जेड चौकी इंचार्ज कॉलेज परिसर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे मनीष चौधरी और उनकी टीम के लोगों के साथ वार्ता की तथा उन्हें समझाना का प्रयास किया। दौरान उन्होंने कॉलेज प्रशासन के द्वारा अश्लील कार्यक्रम को लेकर माफी माने जाने तक धरने से उठने से इंकार कर दिया। पुलिस पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में वार्ता कराई गई। इस बीच श्री राम कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर प्रेरणा मित्तल और प्रबंधन की ओर से डॉ पुरुषोत्तम धरना स्थल पर पहुंच तथा वार्षिकोत्सव के दौरान अश्लील कार्यक्रम को लेकर समस्त समाज से खेद व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि जनपद के किसी भी कॉलेज की ओर से आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में भविष्य में ध्यान रखा जाएगा कि समाज विरोधी कार्यक्रम ना हो पाएं। कॉलेज प्रशासन के इस आश्वासन पर मनीष चौधरी ने अपना धरना समाप्त करने का एलान कर दिया।
श्री राम कॉलेज प्रबंधन की ओर से डॉक्टर पुरुषोत्तम ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ही दी गई थी लेकिन कुछ नृत्य को लेकर समाज में रोष बना हुआ था।कॉलेज प्रशासन की ओर से समाज को आश्वस्त किया जा रहा है कि भविष्य में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ ही समाज में कोई गलत संदेश ना जाए। प्रमुख समाज सेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज 30 घंटे के धरने के बाद कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए समाज की भावना को समझा और खेद जताया। इसलिए हमने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। उन्होंने सख्त चेतावनी भी दी जनपद में किसी भी शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड में कोई भी संस्कृति को दूषित करने वाला प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रमुख समाज सेवी मनीष चौधरी ने समाज के सम्मान के लिए किए गए आंदोलन में साथ आने वाले सभी लोगों के साथ ही पुलिस और प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह समाज की ही ताकत है कि श्रीराम कॉलेज प्रशासन को सबके बीच आकर खेद व्यक्त करना पड़ा और सामाजिक आंदोलन के कारण ही कॉलेज प्रबंधन बैक फुट पर आया है। इस दौरान मुख्य रूप से के पी चौधरी, पंडित बृजेश दुबे गुरुदास सिंह सिद्धू, किरण पाल सिंह, राकेश शर्मा खेड़ी, जय देव पवार, प्रमोद खेड़ी, पुष्पेंद्र विश्नोई, शौकेंद्र प्रधान, भारत वीर प्रधान, शैलेंद्र मलिक और योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Subscribe to my channel