रविवार 23 फरवरी को मन की बात में देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

रविवार 23 फरवरी को मन की बात में देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
मन की बात कार्यक्रम को सुने और फोटो सरल ऐप पर अपलोड करें: नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी
गुलावठी। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 23 फरवरी को अपने मासिक रेडियो प्रसारण मन की बात में देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जायेगा। मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी ने निवेदन किया है कि भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण, पूर्व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सभी मोर्चो एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, भाजपा सभासद मन की बात कार्यक्रम को सुने और फोटो सरल ऐप पर अपलोड करें। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं।