रिश्वत लेने पर दरोगा पर हुई कार्रवाई, वीडियो हुई वायरल

रिश्वत लेते दरोगा का फोटो समाचार
रिश्वत लेने पर दरोगा पर हुई कार्रवाई, वीडियो हुई वायरल
भोपा :—–पिछले कुछ समय से भोपा थाना लगातार चर्चाओं मे बना हुआ है। बढ़ते अपराध,मानवाधिकारों का उलंघन, धरना प्रदर्शन आदि के बाद अब थाने की चौकी पर तैनात दरोगा को पीड़ित से रिश्वत लेने की एक वीडियो एक्स सोशल ऐप पर वायरल हुई है। वहीं उच्चधिकारियो ने पीड़ित की शिकायत पर दरोगा को निलंबित करने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो और उसके बाद हुई कार्रवाई को लेकर सनसनी फैल गयी है।
भोपा थाना क्षेत्र की सीकरी चौकी पर तैनात दरोगा द्वारा पीड़ित से रिश्वत लेते हुए एक वीडियो एक सोशल ऐप पर वायरल हुआ है। वीडियो मे दरोगा पांच सौ रूपये का एक नोट लेते दिखा है।वहीं उच्चधिकारियो द्वारा संज्ञान लेते हुए दरोगा देवपाल को निलंबित करने की कार्रवाई की गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी व्यक्ति के परिवार से जुडा एक विवाद चल रहा है। जिसमें पुलिस जांच कर रही है। आई जी आर एस के द्वारा मिली शिकायत की जांच को लेकर पीड़ित से रिश्वत मांगी गई। जिसके बाद पीड़ित ने उच्चधिकारियो को वीडियो दिखाकर शिकायत की। जिसपर दरोगा पर कार्रवाई की गयी।हाल ही मे कार्य मे लापरवाही बरतने पर थाने पर तैनात एक अन्य दरोगा पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई थी।पिछले कुछ दिनों से भोपा थाना लगातार चर्चाओं मे बना हुआ है

Subscribe to my channel