नगर के बूथ संख्या 72 पर राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम 

नगर के बूथ संख्या 72 पर राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 119 वां संस्करण नगर के मोहल्ला रामनगर द्वितीय बूथ संख्या 72 पर सुना गया जिसमे मुख्य अथिति राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर रहे l पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि पिछले महीने देश इसरो (ISRO) के 100वें रॉकेट की लॉचिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। इससे इतर पीएम ने उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन व देश में बढ़ते मोटापे की समस्या पर भी बात की l इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तेवतिया, भाजपा नेता संजीव तेवतीया ‘बिट्टू’, मण्डल महामंत्री अनुराग तोमर, गगन प्रजापति, संजीव गोयल, दीपक गोयल, पूर्व चेयरमैन मंगतराम पाल, राजवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह चपराना, मनोज नागर, संजय बी लाल, रामकुमार वर्मा, सभासद विपिन तेवतिया, गौरव तेवतिया, अमित चटले, जितेंद्र कंसल, हिमांशु गोयल, शमीम अहमद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l