शुकतीर्थ एनएसएस शिविर में साइबर क्राइम से बचाव को हुई संगोष्ठ

शुकतीर्थ एनएसएस शिविर में साइबर क्राइम से बचाव को हुई संगोष्ठ
मोरनाः तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज मोरना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित शिविर के चौथे दिन मंगलवार को साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जन जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूक किया।
शिविर में मुख्य वक्ता उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए अज्ञात नंबरों द्वारा भेजे गए संदेशों से प्राप्त फाइलों को कभी भी स्वीकार या डाउनलोड न करें। आपकी बैंक आईडी और पासवर्ड आपकी सुरक्षा के लिए हैं, इन्हें किसी के साथ साझा ना करें। पासवर्ड आपका हथियार है इसलिए मजबूत पासवर्ड बनाएं। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर साइबर सुरक्षा से जुड़ी शिकायत के लिए कॉल कर सकते हैं। सतर्क रहें सुरक्षित रहे। पुलिस उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि साइबर अपराध कंप्यूटर डिजिटल डिवाइस या नेटवर्क से जुड़ी कोई भी आपराधिक गतिविधि है। अधिकांश साइबर अपराधियों का लक्ष्य अपनी आपराधिक गतिविधियों से लाभ कमाना होता है। इसलिए साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहे सतर्कता में ही समझदारी है। इसके बाद छात्रा रितु,जानकी, प्राची, मानसी, प्रियांगी, नबिया, पायल पायल, खुशी, हिमानी, महर, नव्या, महविश, बबली, प्राची गर्ग आदि छात्राओं ने घर घर जाकर महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूक किया। शिविर में प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह मलिक, कार्यक्रम अधिकारी पूनम रोशवाल, डा. राज सिंह, नरेश कुमार, आजाद सिंह, मीनू चौधरी, शालू,नीता, सपना शर्मा, रजनीश कुमार,राकेश शर्मा, कीर्तिभूषण,आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।