प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने दुर्गा मंदिर में परिवार सहित किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने दुर्गा मंदिर में परिवार सहित किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष उपासना के क्रम में बुधवार सुबह राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने सपरिवार दुर्गा मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। ब्राह्मण पंडित बृजेश शर्मा ने रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। शिवोपासना के अनुष्ठान में उन्होंने राष्ट्र और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।
बुधवार को जनपद भर में महाशिवरात्रि का पर्व पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा भाव भरे वातावरण में मनाया गया। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मेरठ रोड नुमाइश कैंप कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में पहुंचकर से परिवार भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया। रुद्राभिषेक की धार्मिक क्रिया को पंडित बृजेश शर्मा के द्वारा पूर्ण कराया गया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान में प्रमुख समाजसेविक मनीष चौधरी के साथ उनकी धर्मपत्नी निधि चौधरी, पुत्र युवराज सक्षम चौधरी व कृष्णा चौधरी और पुत्री भूमि चौधरी साथ रहे।
पूजा के उपरांत प्रमुख समाज सभी मनीष चौधरी ने कहा कि रूद्र अवतार शिव का विधि पूर्वक अभिषेक करने से मनुष्यों को उसके सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। सनातन धर्म संस्कृति में कोई भी पूजा विधि महिला के बिना अधूरी मानी जाती है। यह इसलिए भी है कि समाज महिलाओं को सम्मान दे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम किया जाए। बताया कि वह प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर परिवार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते आ रहे हैं। आज पूजा के दौरान उन्होंने भगवान आशुतोष से राष्ट्र और समाज के कल्याण एवं उत्थान के साथ ही सभी के लिए सुख समृद्धि दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की है।