नोएडा हादसे में एक युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत : हमारे रेस्क्यू और इंफ्रा सिस्टम के ध्वस्त होने का शर्मनाक उदाहरण

नोएडा हादसे में एक युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत : हमारे रेस्क्यू और इंफ्रा सिस्टम के ध्वस्त होने का शर्मनाक उदाहरण

नोएडा हादसे में एक युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत : हमारे रेस्क्यू और इंफ्रा सिस्टम के ध्वस्त होने का शर्मनाक उदाहरण l

नोएडा में एक पिता अपने डूबते इंजीनियर बेटे को बचाने की विनती करता रहा लेकिन डिजास्टर मैनेजमेंट के लोग पुलिस-प्रशासन के साथ बेबस होकर भगवान भरोसे रहे। बेटा मर गया। 27 साल के इंजीनियर की गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया और वह सड़क किनारे एक बिल्डिंग निर्माण के लिए बने गड्डे में डूब गया। गिरने के कई घंटे बाद तक वह जिंदा रहा। उसने पिता को फोन कर जान बचाने की अंतिम काल भी की। पिता उस जगह पहुंचे भी। जिन्हें लाखाें की सैलेरी दी जाती है और इससे बड़े-बउ़े हादसों में लोगों की जान बचाने की ट्रेनिंग दी जाती है वे भी बुलाए गए। उस बेबस की गुहार लगाती आवाज आती रही। लेकिन आवश्यक बचाव उपकरणों की कमी के कारण युवराज को समय रहते पानी से नहीं निकाला जा सका और उसकी मौत हो गई और सभी सिर्फ दर्शक बने रहे। अंत में वह मर गया। अब लोग नोएडा में गुस्से में सड़क पर हैं।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

यह हैं हमारे विकसित समाज की असलियत। किसी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के बाद सरकारें हिल जाए लेकिन यहां लोग इस घटना के बाद भी शायद सरकार के बचाव में ही सामने आ जाएं। पिछले दिनों ही पानी पीकर कई लोगों की मौत इंदौर में हो गयी। किसी ने घटना की जिम्मेदारी न ली। न लोगों को फर्क पड़ा। इंजीनियर्स क्लब उक्त घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, दिवंगत सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की आत्मा की शान्ति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है, व शासनिक-प्रशासनिक अव्यवस्था के शिकार इंजीनियर को शहीद का दर्जा देने की मांग के साथ शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद की मांग करता है l