जनपद शामली कांधला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को भवन भूमि कर के स्वयं निर्धारण प्रक्रिया के संबंध में ज्ञापन दिया
जनपद शामली कांधला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को भवन भूमि कर के स्वयं निर्धारण प्रक्रिया के संबंध में ज्ञापन दिया

जनपद शामली कांधला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को भवन भूमि कर के स्वयं निर्धारण प्रक्रिया के संबंध में ज्ञापन दिया
जनपद शामली के कांधला नगर पालिका परिषद के पूर्व अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार एवम कर अधीक्षक द्वारा नगर पालिका परिषद कांधला के अध्यक्ष के नए होने और दफ्तरों की कार्य प्रणाली से पूरी तरह जानकार न होने का लाभ उठाते हुए भवन भूमिकर का मन माने ढंग से नगर में लागू करने का कुत्सित प्रयास किया है उस पर नगर में उत्तर प्रदेश शासन और पालिका के प्रति भारी रोष है
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कांधला नगर की एक प्रमुख और अत्यंत सक्रिय संस्था है जिससे न केवल व्यापारी वर्ग आम नागरिक भी समस्याओ के निवारणानॉर्थ भारी अपेक्षाएं रखता है उसी परिपेक्ष्य मे आम जन की मांग पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने संज्ञान लेकर उस विषय में अध्यक्ष नगर पालिका कांधला एवं पत्रों के माध्यम से अन्य अधिकारियों को उस प्रकरण की जानकारी दी जा चुकी है जिस पर उन्होंने प्रदेश सरकार की नियमावली 2024 के अनुरूप नगर पालिका अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अनुरूप कर अधिरोपित किया जाना था परंतु उनके द्वारा नगर पालिका अधिनियम व शासनादेश का उल्लंघन किया गया है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहुत जिम्मेदारी के साथ आपके संज्ञान में लाना चाहता है कि हम और आम नागरिक भी नगर के विकास एवं अन्य नगरीय सुविधा बढ़ाने हेतु पालिका की आय बढ़ाने में सहयोग की भावना रखता है लेकिन कर निर्धारण में कस्बे में अत्यंत पुरानी 3-3-6-6 फुट चौड़ी गलियों तक मे स्थित मकानो और जनता के संसाधनों को देखते हुए हमारी मांग है कि
सड़कों की चौड़ाई के जो स्लैब है उसमें दो स्लैब और बढ़ाए जाए
अ- एक स्लैब 2 मीटर तक चौड़ी गलियों में स्थित मकान का
ब- एक स्लैब 4 मीटर तक चौड़ी गलियों में स्थित मकानो का
पालिका परिषद या पंचायत के अध्यक्ष उसे नगर कस्बे की समुचित जानकारी होती हैं अत: उन्हें अपने विवेक का भी उपयोग करने की अनुमति दी जाए नागरिक को अपना पक्ष रखने का समुचित अवसर प्रदान किया जाए
जब तक यह व्यवस्थाएं लागू न हो! कर निर्धारण की प्रक्रिया स्थगित रखी जाए
विशेष रूप से कांधला में नगर पालिका परिषद की आय में समुचित वृद्धि हेतु जगह होते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा पालिका बाजार बनाने जैसे सुझाव पर भी ध्यान देने का नगर पालिका परिषद कांधला को निर्देश दें उल्लेखनीय है की अनुकूल जगह उपलब्ध भी है
पालिका अधिकारियों को मनमाने ढंग से कार्य न करने के लिए निर्देशित किया जाए
प्रतिलिपि –
1-श्री अरविंद चौहान जिलाधिकारी शामली
2- मंडल आयुक्त सहारनपुर
3- प्रमुख सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ
4- नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ
ईश्वर दयाल कंसल
प्रदेश संयुक्त महामंत्री
अध्यक्ष कांधला इकाई
उत्तर प्रदेश उ व्यापार मंडल
श्रीकांत जैन
गुणपाल जैन
सचिन गोयल इत्यादि मोजूद रहे
रिपोर्ट: C O एडिटर अख्तर कुरैशी कांधला शामली

Subscribe to my channel