लोकजनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में तेजी से बदलते राजनैतिक समीकरणों के दृष्टिगत प्रदेश इकाई में व्यापक परिवर्तन किए गए हैं ।
लोकजनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में तेजी से बदलते राजनैतिक समीकरणों के दृष्टिगत प्रदेश इकाई में व्यापक परिवर्तन किए गए हैं ।

नई दिल्ली।
लोकजनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में तेजी से बदलते राजनैतिक समीकरणों के दृष्टिगत प्रदेश इकाई में व्यापक परिवर्तन किए गए हैं । इस दिशा में विगत 31 दिसम्बर को राजकीय सेवा से अवकाश प्राप्त पी सी एस अधिकारी डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । पार्टी के प्रधान महासचिव राजीव गोयल ने बताया कि डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह एक तेज तर्रार अधिकारी के रूप में प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते थे । सेवा निवृत्ति के पश्चात कई राजनैतिक दलों के द्वारा उनको अपनी अपनी पार्टियों में सम्मिलित होने का प्रस्ताव दिया गया परन्तु डॉ सिंह पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की आधुनिक और प्रगतिशील सोच के कायल थे अतः उन्होंने लोकजनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) को अपने कर्मक्षेत्र का माध्यम बनाने का निर्णय लिया ।
देर रात राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दूरभाष पर डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह को अपनी शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में लम्बी पारी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया । नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी तथा प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा जी को आश्वस्त किया कि वे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदत्त निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे ।

Subscribe to my channel