23 जनवरी को सांय 06:00 बजे से 06:10 बजे तक आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉकड्रिल, हवाई हमले का होगा काल्पनिक प्रदर्शन

23 जनवरी को सांय 06:00 बजे से 06:10 बजे तक आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉकड्रिल, हवाई हमले का होगा काल्पनिक प्रदर्शन

सहारनपुर : 23 जनवरी को सांय 06:00 बजे से 06:10 बजे तक आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉकड्रिल, हवाई हमले का होगा काल्पनिक प्रदर्शन

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रकाश रहेगा पूर्णतया बंद

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित की जायेगी। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह ने बताया कि इस ब्लैक आउट मॉकड्रिल के लिए श्री रामकिशन परमहंस स्कूल तिराहे से गोल कोठी चौक जैन बाग सहारनपुर तक का स्थान चयनित किया गया है। इस मॉकड्रिल स्थल के आस-पास के सम्मानित व्यापारी, दुकानदार एवं आम जनमानस 23 जनवरी को सांय 06:00 बजे से सांय 06:10 बजे तक ब्लैक आउट मॉकड्रिल के समय लाईट एवं इनवर्टर बन्द रखेंगे तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रकाश पूर्णतया बन्द रहेगा। कश्मीर सिंह ने बताया कि यह एक हवाई हमले का काल्पनिक प्रदर्शन है। इस मॉकड्रिल को कराने का उद्देश्य अचानक हुए हवाई हमलों से कैसे अपना बचाव करेगें। यह प्रदर्शन आम जनमानस में जन जगारूकता फैलाने हेतु किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की आपदा के समय बचाव एवं राहत का कार्य आपसी समन्वय से किया जा सके।