छात्र की तीन माह पहले खरीदी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग,मचा हडकंप

छात्र की तीन माह पहले खरीदी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग,मचा हडकंप

देवबंद : छात्र की तीन माह पहले खरीदी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग,मचा हडकंप

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंडी में करीब तीन माह पहले खरीदी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने के लिए गए छात्र की स्कूटी में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि जिस समय स्कूटी में आग लगी उस समय छात्र स्कूटी बाहर खडी कर ट्यूशन पढ़ने के लिए अंदर चला गया था। नहीं तो कोई भी बडा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक गांव रणखंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलेक्ट्रिक स्कूटी खडी कर ट्यूशन पढ़ने के लिए अंदर पहुंचे छात्र की स्कूटी में अचानक जबरदस्त आग लग गई। गांव रणखंडी निवासी कक्षा 12 का छात्र प्रीत राणा गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए आया हुआ था। इस दौरान जैसे ही वह स्कूटी खड़ी कर ट्यूशन पढ़ने के लिए अंदर पहुंचा तो तभी धमाके के साथ उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी आग के गोले में बदल गई। जिससे आसपास हडकंप मच गया। हालांकि इस दौरान अन्य विद्यार्थियों ने अपने वाहनों को मौके से हटा दिया। प्रीत राणा के मुताबिक उसने तीन माह पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी और आज उसने स्कूटी चार्जिंग पर भी नहीं लगाई थी। लेकिन वह जैसे ही स्कूटी लेकर ट्यूशन के लिए पहुंचा और खड़ा कर अंदर गया तो अचानक उसकी स्कूटी में जबरदस्त आग लग गई। इस दौरान आग की लपटे इतनी तेज थी कि कोई बड़ा हादसा हो सकता था।