मुज़फ्फरनगर में विश्व हिंदू परिषद के सहसंपर्क प्रभारी के पुत्र पर हमला, नही हुई FIR, धरने पर VHP कार्यकर्ता

मुज़फ्फरनगर में विश्व हिंदू परिषद के सहसंपर्क प्रभारी के पुत्र पर हमला, नही हुई FIR, धरने पर VHP कार्यकर्ता

मुज़फ्फरनगर में विश्व हिंदू परिषद के सहसंपर्क प्रभारी के पुत्र पर हमला, नही हुई FIR, धरने पर VHP कार्यकर्ता, थाना प्रभारी हटाने की मांग मुज़फ्फरनगर। नई मंडी थाना परिसर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरने पर बैठे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी नई मंडी बृजेश शर्मा को हटाने की मांग की।
मामला बीती 17 जनवरी का है।VHP के सहसंपर्क प्रभारी संजय शर्मा के पुत्र पर एसडी स्कूल के मैदान में कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया और हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संजय शर्मा ने इस संबंध में थाना नई मंडी में तहरीर दी थी, लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

VHP के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब भी थाना प्रभारी से संपर्क किया जाता है, तो फोन सिर्फ कुछ सेकंड तक ही उठाया जाता है और बात काट दी जाती है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि प्रशासन ने अभी तक कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।

धरने में शामिल VHP नेताओं ने चेतावनी दी कि भ्रष्ट या निष्क्रिय अधिकारियों के खिलाफ संगठन लगातार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को भी यही धरना जारी रहेगा और ध्वज फहराया जाएगा।

VHP ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसे अधिकारी स्वीकार्य नहीं हैं, जो जिले का माहौल खराब करने वाले हैं और प्रशासन से तत्काल उचित कार्रवाई की उम्मीद है।