चाकू दिखाकर महिला चिकित्सक से लूटा पर्स, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी
चाकू दिखाकर महिला चिकित्सक से लूटा पर्स, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी

चाकू दिखाकर महिला चिकित्सक से लूटा पर्स,
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी
सहारनपुर (नानौता)। नगर के दिल्ली मार्ग स्थित एक क्लीनिक में दिनदहाड़े अज्ञात युवक चाकू के बल पर महिला चिकित्सक से पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़ित चिकित्सक ने थाने में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी जिस दिशा में फरार हुआ है वहां के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर काशीपुर गांव निवासी डॉक्टर आदित्य चौहान उनकी पत्नी डॉक्टर रीबा चौहान का क्लिनिक है। डॉक्टर आदित्य चौहान ने बताया कि दोपहर में वह किसी कार्य से क्लिनिक से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक क्लीनिक में घुस आया और उनकी पत्नी रीबा चौहान को चाकू दिखाकर उनका पर्स छीनकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब पांच हजार की नगदी तथा हजारों रुपए कीमत की आर्टिफिशियल ज्वैलरी रखी थी। महिला चिकित्सक ने तुरंत घटना की सूचना अपने चिकित्सक पति को दी। पति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Subscribe to my channel