कांधला ढाई साल में पालिका अध्यक्ष का एक भी वादा नहीं हुआ पूरा

कांधला ढाई साल में पालिका अध्यक्ष का एक भी वादा नहीं हुआ पूरा

कांधला ढाई साल में पालिका अध्यक्ष का एक भी वादा नहीं हुआ पूरा

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला कांधला कस्बे में पालिका अध्यक्ष के चुनाव को ढाई वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन चुनाव के दौरान किए गए बड़े-बड़े वादे आज भी धरातल पर उतरते नजर नहीं आ रहे हैं। चुनाव के समय वर्तमान पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने नगरवासियों से कस्बे को नशा मुक्त बनाने, हर चौराहे पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने, मैरिज होम के निर्माण, कस्बे को पेरिस की तर्ज पर विकसित करने, युवाओं के लिए स्टेडियम बनाने और कस्बे को अतिक्रमण मुक्त कराने जैसे कई आकर्षक वादे किए थे। ढाई साल का लंबा समय बीत जाने के बावजूद इन वादों में से किसी एक पर भी अमल होता दिखाई नहीं दे रहा है। कस्बे की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जगह-जगह अतिक्रमण फैला हुआ है, नाले गंदगी से अटे पड़े हैं और साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। बरसात के मौसम में नालों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या आम हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों के नाम पर केवल ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कहीं नजर नहीं आ रहा। कस्बेवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहे हैं। वहीं, पालिका में आउटसोर्सिंग के नाम पर लगभग बीस लाख रुपये के घोटाले का मामला भी सामने आ चुका है। आरोप है कि 80 कर्मचारियों की स्वीकृति के बावजूद 150 कर्मचारियों का वेतन निकाला जा रहा था। यह मामला जब सुर्खियों में आया तो जांच कराई गई, जिसमें अनियमितताएं सामने आने पर 35 कर्मचारियों को हटाया गया। हालांकि इस पूरे मामले में जिम्मेदारों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से भी लोगों में रोष बना हुआ है। नगरवासियों का कहना है कि चुनाव से पहले किए गए वादों की फेहरिस्त तो लंबी थी, लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी कस्बे का विकास सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। लोगों ने पालिका अध्यक्ष से वादों को पूरा करने और कस्बे की बदहाल स्थिति सुधारने की मांग की है।

अख्तर कुरैशी कांधला शामली