साधु के वेश बनाकर भिक्षा मांगने की आड में झपटमारी करने वाले दो सपेरे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

साधु के वेश बनाकर भिक्षा मांगने की आड में झपटमारी करने वाले दो सपेरे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

साधु के वेश बनाकर भिक्षा मांगने की आड में झपटमारी करने वाले दो सपेरे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने साधु के वेश बनाकर भिक्षा मांगने की आड में झपटमारी करने वाले दो सपेरे भाइयों को छुटमलपुर से झपटे सोने के कुंडल के साथ गिरफ्तार किया है। बता दे कि पिछले साल पांच नवंबर को दिल्ली केशवपुरम निवासी कार सवार तरूण यादव को साधु वेशधारी बदमाश ने पानी पिलाने का इशारा करते हुए रूकवाया था। छुटमलपुर बाईपास पर तरूण की दो सोने की अगुंठियां उतरवाकर बदमाश अपने बाइक सवार साथी के साथ बैठकर भाग गया था। इसके अलावा आरोपी ने दो दिसंबर को छुटमलपुर की शिव कालोनी निवासी राजेश्वरी त्यागी के कुंडल मंदिर जाते वक्त झपट लिए थे। आरोपी का दूसरा साथी अलावलपुर रोड पर बाइक लिए खडा था। उसकी मदद से वह लोगों के पीछा करने के बाद भी भागने में सफल रहा था। हाईवे वाली घटना में आरोपी एक्सप्रेसवे और छुटमलपुर वाली घटना में मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। खुलासे के लिए एसआई मशकूर त्यागी की टीम को लगाया गया था। बाइक नंबर हाथ में आने पर पुलिस ने घेराबंदी कर हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में धनपुरा स्थित सपेरों की बस्ती घोसीपुरा निवासी गौरव और अरविंद केशनाथ को बडकला फ्लाईओवर से पकड लिया। दोनो सगे भाई है।