सशक्त राष्ट्र को समर्पित आरएसएस की शताब्दी :- स्वामी सहजानंद शंकराचार्य

सशक्त राष्ट्र को समर्पित आरएसएस की शताब्दी :- स्वामी सहजानंद शंकराचार्य

सहारनपुर : कोटा में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ आयोजित

सशक्त राष्ट्र को समर्पित आरएसएस की शताब्दी :- स्वामी सहजानंद शंकराचार्य

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नागल)।
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर कोटा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मां शाकंभरी सिद्ध पीठ के शंकराचार्य स्वामी सहजानंद महाराज, स्वामी कृष्णानंद महाराज व विभाग संपर्क प्रमुख शिवकुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर
शंकराचार्य स्वामी सहजानंद महाराज ने कहा कि आरएसएस ने 100 वर्ष एक मजबूत राष्ट्र बनाने व सनातन धर्म को इकट्ठा करके मां भारती की रक्षा के लिए प्रेरित करने का काम किया है। संघ ने अपने गौरवशाली इतिहास के दौरान हिंदुत्व को मजबूत करते हुए देश की संस्कृति व सनातन धर्म को एक नई पहचान दिलाई जो आज पूरे भारत में अनुशासित रहते हुए देश को विकसित करने में अपनी भूमिका निभा रही है। विभाग संपर्क प्रमुख शिवकुमार व स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि अपने बच्चों को धर्म व अपनी संस्कृति के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें संस्कारवान बनाएं। अच्छी शिक्षा के बल पर ही समाज सशक्त बनता है। हमें युवाओं को नशाखोरी से दूर रखना है तथा घटती जनसंख्या की ओर भी ध्यान देते हुए आगे बढ़ना होगा। सम्मेलन में सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी राजकुमार चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सम्मेलन में विपिन अग्रवाल, परपन्नाचार्य, परमजीत सिंह, मनीष अग्रवाल, प्रवीण, संजीव धीमान, नितिन धीमान, दिनेश, संदीप, छोटन, धीर सिंह राणा, यशपाल सिंह, जयपाल, मेनपाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।