निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में हुई 450 लोगों के आंखों की जांच,मुफ्त दवाइयां व चश्में किए गए वितरित

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में हुई 450 लोगों के आंखों की जांच,मुफ्त दवाइयां व चश्में किए गए वितरित

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में हुई 450 लोगों के आंखों की जांच,मुफ्त दवाइयां व चश्में किए गए वितरित

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नागल)।मुस्लिम फंड ट्रस्ट देवबंद के तत्वावधान में नागल शाखा पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और उन्हें मुफ्त दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन मुस्लिम फंड देवबंद के सचिव मौ. अनस सिद्दीकी व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ एसए अजीज ने फीता काटकर किया।
इस दौरान मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक सुहेल सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम फंड देवबंद व मदनी आई हॉस्पिटल की ओर से समय-समय पर ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित कर गरीब व जरूरतमंद वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। सुहेल सिद्दीकी ने कहा कि उनके पिता मरहूम मौलाना हसीब सिद्दीकी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा में समर्पित किया उसी मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी नागल व आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शाखा प्रबंधक साजिद हसन ने जानकारी दी कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सफीना तबस्सुम ने कुल 450 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से करीब 250 मरीजों को मुफ्त चश्में वितरित किए गए, जबकि 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका मदनी आई हॉस्पिटल के सहयोग से उपचार किया जाएगा।
शिविर में डॉ. जावेद, डॉ. असरार अहमद, डॉ. शहजाद और मोहम्मद तारिक, डॉ. सोहेल, नजम उस्मानी, फैसल मेहदी, अदील सिद्दीकी, फैजी सिद्दीकी, मोमीन अली आदि उपस्थित रहे।