दो दिवसीय ’’खेल पोषण और आहार योजना कार्यशाला का हुआ समापन
दो दिवसीय ’’खेल पोषण और आहार योजना कार्यशाला का हुआ समापन

दो दिवसीय ’’खेल पोषण और आहार योजना कार्यशाला का हुआ समापन

श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर मे ’’खेल पोषण और आहार योजना’’ विषय पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन का शुभारम्भ मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रवीण कादियान, एमएस कॉलेज, सहारनपुर और डा0 सोनाली सिंह, विभागाध्यक्षा, शारीरिक शिक्षा विभाग जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर तथा विशिष्ट अतिथियों में डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डा अशोक कुमार, निदेशक श्रीराम कॉलेज, डा विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज, डा प्रमोद कुमार, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रवीण कादियान, एमएस कॉलेज, सहारनपुर ने कहा कि खेल पोषण (Sports Nutrition) एथलीटों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने, रिकवरी तेज करने और ऊर्जा स्तर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार (कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज) और उचित हाइड्रेशन का विज्ञान है। इसमें 60 प्रतिशत कार्बाेहाइड्रेट, 20 प्रतिशत प्रोटीन, और 20 प्रतिशत वसा का अनुपात सामान्य है, जिसे प्रशिक्षण और खेल की जरूरतों के अनुसार अनुकूलित किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डा0 सोनाली सिंह, विभागाध्यक्षा, शारीरिक शिक्षा विभाग जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर ने बताया कि एक एथलीट के लिए आदर्श डाइट किसी भी हेल्दी इंसान के लिए बताई गई डाइट से बहुत अलग नहीं होती है और जबकि कुछ स्पोर्ट्स में एथलीट को एक खास वेट ग्रुप या बॉडी फैट में फिट होना ज़रूरी होता है, स्पोर्ट्स में न्यूट्रिशन के फायदे सिर्फ दिखने में नहीं होते। आपको ज्यादा देर तक और ज्यादा मेहनत से ट्रेनिंग करने में मदद करता है। थकान देर से शुरू होती है, एक हेल्दी इम्यून सिस्टम बनाए रखता है, परफॉर्मेंस बढ़ाता है, रिकवरी बेहतर करता है, बॉडी कंपोजीशन बेहतर करता है, चोट लगने का खतरा कम करता है।
इस अवसर पर डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि विभाग भविष्य मे भी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित कराता रहे ताकि छात्र-छात्राओं को ज्ञानवर्धन में सहायता मिलती रहें।
इस अवसर पर डा0 अशोक कुमार, निदेशक श्रीराम कॉलेज ने शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेलो में अच्छे प्रदर्शन के लिये खिलाडी को संतुलित आहार लेना जरूरी है।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने कहा कि सर्वाेत्तम प्रदर्शन सही मात्रा में खाद्य पदार्थ (प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट, वसा, फाइबर, आदि), तरल पदार्थ और पोषक तत्व प्रदान करके प्राप्त किया जाता है ताकि ऊर्जा को अधिकतम किया जा सके और खेल के बाद रिकवरी में सहायता मिल सके उन्होंने आगे कहा कि आदर्श भोजन द्वारा मस्तिष्क संबंधी विकास के लक्ष्य को भी प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रवीण कादियान, एमएस कॉलेज, सहारनपुर और डा अब्दुल अजीज खान, कार्यक्रम समन्वयक द्वारा डा0 सोनाली सिंह, विभागाध्यक्षा, शारीरिक शिक्षा विभाग जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर को बुकंे भेंट किया गया।
इस दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर भूपेन्द्र कुमार प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा विभाग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर उन्होने दोनो मुख्य वक्ताओं का आभार प्रकट किया और सभी साथी प्रवक्ताओं का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता विश्वदीप कौशिक ने किया।
इस अवसर पर देवेन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डा अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरूण, प्रशांत तथा विश्वदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel