चुनावी बजट से भी वित्तविहीन शिक्षक एवं प्रबंधक हुऐ निराश: डॉ कुलदीप मलिक
चुनावी बजट से भी वित्तविहीन शिक्षक एवं प्रबंधक हुऐ निराश: डॉ कुलदीप मलिक

चुनावी बजट से भी वित्तविहीन शिक्षक एवं प्रबंधक हुऐ निराश: डॉ कुलदीप मलिक
शिक्षक नेता एवं शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के संस्थापक डॉक्टर कुलदीप मलिक के अनुसार यूपी की योगी सरकार द्वारा बुधवार को विधानसभा में पेश किए गए दसवें बजट से प्रदेश की वित्तविहीन शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत काम करने वाले लगभग तीन लाख शिक्षकों को बड़ी निराशा हाथ लगी है।
डॉक्टर मलिक के अनुसार वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये के बजट पेश करते हुए वित्तविहीन शिक्षकों को केवल एक रुपया देकर शिक्षकों के साथ एक घिनौना मजाक करने का कार्य किया है जिससे वित्तविहीन शिक्षकों में शोक की लहर है। उन्होंने बताया हालांकि कल का बजट पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है लेकिन वित्तविहीन शिक्षकों के लिए इस बजट में कुछ भी नया नहीं है।
डॉक्टर मलिक ने बताया कि 18वीं विधानसभा में पेश किया गया यह बजट योगी सरकार का दसवां एवं इस कार्यकाल का आखिरी बजट था और इसे चुनावी बजट के रूप में भी देखा जा रहा था जिससे वित्तविहीन शिक्षकों को इस बजट से काफी आशाएं थी लेकिन सरकार ने शिक्षकों की सभी आशाओं पर पानी फेरने का कार्य किया है।
डॉक्टर मलिक ने वित्तविहीन शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि भले ही सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सरकान ने एक बार फिर धोखा किया हो लेकिन वह वित्तविन शिक्षकों एवं प्रबंधकों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

Subscribe to my channel