प्रयत्न संस्था ने बाल कल्याण समिति और पुलिस के सहयोग से रुकबाया नाबालिग का बाल विवाह

प्रयत्न संस्था ने बाल कल्याण समिति और पुलिस के सहयोग से रुकबाया नाबालिग का बाल विवाह

प्रयत्न संस्था ने बाल कल्याण समिति और पुलिस के सहयोग से रुकबाया नाबालिग का बाल विवाह

उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश प्रभारी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

 

सम्भल: थाना बहजोई क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक बाल विवाह की सूचना जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी प्रयत्न संस्था को मिली जिसपर प्रयत्न संस्था ने तुरंत बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता से सम्पर्क किया जिसपर गौरव गुप्ता ने तुरंत थाना एएचटी व बहजोई को आदेशित किया शादी रोकनी है अभी, जिसपर एएचटी के उप-निरीक्षक बाबू राम सैनी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। प्रयत्न संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी के साथ गाँव पहुंचकर पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की जिसमें किशोरी के नाबालिग होने की पुष्टि हुई जिस पर टीम ने परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के विषय में समझाया और कहा कि बाल विवाह के आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी जिसमें शादी कराने वाले पंडित से लेकर नाई हलवाई टेंट वाला और सभी सेवा प्रदाताओं के साथ जो भी बाल विवाह के आयोजन में सम्मिलित होगा उन सभी पर क़ानूनी कार्यवाही कि जाएगी जिसके बाद किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया गया इस अवसर पर प्रयत्न संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी, उपनिरीक्षक बाबूराम सैनी कांस्टेबल नवीन कुमार, बहजोई थाने के कॉन्स्टेबल कुलदीप कुमार, कॉन्स्टेबल अमरदीप सिंह मौजूद रहे।