बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुए घायल

बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुए घायल

बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुए घायल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा नगर निवासी मनप्रीत सिंह अपने दोस्त परमजीत सिंह के साथ बीती रात बाइक पर देहरादून चौक से सपना पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परमजीत सिंह को घर भेज दिया गया, जबकि मनप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ितों द्वारा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस सडक दुर्घटना की जांच कर रही है।