किसानों को सड़क किनारे जली हुई कार मिली, कार की चालक सीट पर जला हुआ शव पडा था,
किसानों को सड़क किनारे जली हुई कार मिली, कार की चालक सीट पर जला हुआ शव पडा था,

सहारनपुर : किसानों को सड़क किनारे जली हुई कार मिली, कार की चालक सीट पर जला हुआ शव पडा था, पुलिस ने जांच शुरू की, आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को जलाया गया है
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गागलहेडी)।
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में काली नदी पुलिस चौकी व चौराखुर्द गांव के पास किसानों को सड़क किनारे जली हुई कार मिली है। कार की चालक सीट पर जला हुआ शव पडा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को जलाया गया है। जानकारी के अनुसार
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में काली नदी पुलिस चौकी के पास चौराखुर्द गांव में बुधवार सुबह एक ऑल्टो कार के अंदर व्यक्ति का जला हुआ शव पडा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को कार समेत जलाया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार सुबह कुछ किसान खेतों में काम करने जा रहे थे। चांदपुर मार्ग पर उन्हें खेत के पास जली हालत में एक आल्टो कार खड़ी दिखाई दी। पास जाकर देखने पर चालक सीट पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। इसके बाद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ सदर मुनीश चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक चप्पल रास्ते में और दूसरी चप्पल खेत में पड़ी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना से पहले व्यक्ति के साथ अनहोनी हुई। हालांकि जले शव और वाहन से अब तक कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Subscribe to my channel