डी एस पब्लिक स्कूल में महिला सम्मान एवं अधिकार विषय पर कार्यशाला आयोजित
डी एस पब्लिक स्कूल में महिला सम्मान एवं अधिकार विषय पर कार्यशाला आयोजित

डी एस पब्लिक स्कूल में महिला सम्मान एवं अधिकार विषय पर कार्यशाला आयोजित
——————————————
शनिवार 7 मार्च 2026। आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान एवं अधिकार विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सम्मान एवं अधिकार विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र एवं विश्व निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रेनू शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेनू शर्मा का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रेनू शर्मा तथा स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन को पटका पहनकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को महिला दिवस की बधाई देते उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति एवं स्मृद्धि उस राष्ट्र में महिलाओं की प्रगति एवं स्मृद्धि पर निर्भर करती है। आज जल थल से लेकर आसमान की ऊंचाइयों तक महिलाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराकर यह सिद्ध कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार से कम नहीं है। शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान से लेकर रक्षा सेवाओं तक महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचान कर आत्मसम्मान के साथ चुनौतियों का सामना करने को कहा। कार्यक्रम में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन ने भी सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका एवं उनके बहुमूल्य योगदान का बखान किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। महिलाएं अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन तो करती ही है साथ ही व्यावसायिक रूप से भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेधा को प्रदर्शित करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं । कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका तथा उनके योगदान का बखान करते हुए कहा कि आज भी महिला अधिकारों एवं उत्थान के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। समाज में आज भी महिलाओं को लैंगिक भेदभाव एवं कार्य स्थल पर भेदभाव जैसे व्यवहार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को समानता के अधिकार देकर ही एक स्वस्थ समाज एवं संपन्न तथा गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Subscribe to my channel