अबकी यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए
अबकी यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सहारनपुर : अबकी यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के कल घोषित किए गए नतीजों में चार स्थान सहारनपुर मंडल के प्रतिभाशाली युवक- युवतियों ने हासिल कर मंडल का मान बढ़ाया है। इनमें शामली की ट्रेनी आईपीएस आस्था जैन ने 9वीं रैंक हासिल की। उनके पिता अजय जैन कस्बा कांधला में किराना की दुकान करते हैं। आस्था जैन इससे पहले भी दो बार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हो चुकी हैं। आस्था जैन ने पूर्व में 131 वीं और 186 वी रैंक हासिल की थी। वह वर्तमान में हैदराबाद में आईपीएस का प्रशिक्षण ले रही हैं।
उन्होंने आज अपनी सफलता पर कहा कि वह आईएएस ही बनना चाहती थी। वर्ष 2018-19 में आस्था जैन ने कक्षा 12 में आल इंडिया मैरिट में 9 वां स्थान प्राप्त किया था।
सहारनपुर के राघवपुरम निवासी ऋषभ जैन को इस बार 163 वीं रैंक हासिल हुई है। उनका चयन आईपीएस में हुआ है। वह वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं और नागपुर में आयकर विभाग के असिस्टैंट कमिश्नर हैं। 2023 की परीक्षा में उन्होंने 377वीं रैंक हासिल की थी। अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होने के कारण उन्होंने दोबारा प्रयास किया और अबकी 163 वीं रैंक हासिल की। ऋषभ जैन का जीवन संघषों से भरा है और प्रेरणादायक हैं। 2004 में उनके पिता राजतिलक जैन का निधन हो जाने के बाद उनकी मां सुनिता जैन ने उनको इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सुनिता जैन प्रोफेसर के पद से चार पहले ही सेवानिवृत्त हुई हैं। ऋषभ जैन की पत्नी पूर्णिमा सुदेन भी सिविल सेवा की अधिकारी हैं और रेलवे मंत्रालय में ट्रेफिक सर्विस में कार्यरत हैं।
सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के दो प्रतिभाशाली युवकों अखिल कुमार सैन ने 518 वीं और मनोज कुमार सैनी ने 628 वीं रैंक हासिल की। नकुड़ के शाहबा माजरा निवासी धीर सिंह सैनी के सुपुत्र मनोज कुमार सैनी ने वर्ष 2023 में इस परीक्षा में 807वां स्थान हासिल किया था। उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में नियुक्ति मिली थी। जिसे छोड़कर उन्होंने दोबारा परीक्षा और 628 वीं रैंक हासिल की। वह हमेशा मेधावी छात्र रहे हैं। नकुड़ के मोहल्ला चौधरीयान निवासी 25 वर्षीय अखिल कुमार सैन ने 518वीं रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया। वर्तमान में वह गुजरात के बड़ोदरा में जीएसटी विभाग में सह सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

Subscribe to my channel