जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना चिलकाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना चिलकाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया

सहारनपुर : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना चिलकाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया
महिला हेल्प डेस्क में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत लिया जाय फ़ीड बैक
गुंडा अधिनियम के तहत दर्ज केसों पर पैरवी में लाई जाय तेज़ी
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना चिलकाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, कार्यालय तथा परिसर की साफ-सफाई आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रों की स्थिति एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने थाना चिलकाना के लिए निर्देश दिए कि महिला हेल्प डेस्क में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत फ़ीड बैक लिया जाय। यह कार्य महिला हेल्प डेस्क के प्रभारी के साथ क्षेत्राधिकारी एवं एस एच ओ के द्वारा किया जाए।भोजनालय में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर किया जाये।खाली पड़ी जगह पर साफ- सफाई रहे। थाने के सामने बसे न खड़ी रहे तथा पी डब्लू डी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि थाने के सामने की सड़क को यथाशीघ्र दुरुस्त किया जाय। उन्होंने थाना कोतवाली नगर में निर्देश दिए कि गुंडा अधिनियम के तहत दर्ज केसों पर पैरवी में तेजी लाई जाय। त्यौहार रजिस्टर को स्वयं एस एच ओ द्वारा अद्यतन किया जाए। साथ ही उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा ड्यूटी के प्रति सतर्क एवं अनुशासित रहने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए फीड बैक प्राप्त करने भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

Subscribe to my channel