महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश का गौरव :- शीतल टण्डन
महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश का गौरव :- शीतल टण्डन

सहारनपुर : महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश का गौरव :- शीतल टण्डन
जिला व्यापार मण्डल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने के कार्यक्रमों की श्रृंखला में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई जनपद सहारनपुर के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे रोड स्थित जिला मुख्यालय कार्यालय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के पश्चात व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा राज्य कर विभाग कार्यालय में जाकर नवान्तगतुक एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 श्रीमती रूबी सिंह तथा ज्वाइंट कमिश्नर श्रीमती सुरभि गंगवार तथा रामपुर मनिहारान एसडीएम कार्यालय में जाकर डा.पूर्वा शर्मा को शाल बुके, पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडी.कमिश्नर ग्रेेड-2 विजयानंद पाण्डेय, सीओ अशोक सिसौदिया भी उपस्थित रहे। व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन व जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत में यह दिन आदर्श नारी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए क्योंकि हमारे समाज में नारी की सम्मानजनक स्थिति में सुधार होने से देश आगे बढ़ेगा। साथ ही हर सफल पुरूष के पीछे एक नारी होती है। देश की आजादी के सात दशकों में नारी ने जीवन के सभी क्षेत्रों में सभी ऊंचाईयों को छुआ है और नारी ही देश की शोभा और शक्ति है। नारी मजबूर नहीं मजबूत होनी चाहिए और देश को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। साथ ही समान अवसर, समान सुविधा, समान अधिकार और उचित सम्मान से ही नारी की स्थिति बदलेगी, वो नारी जो एक बेटी, बहन और आदर्श मां भी बन सके। श्री टण्डन ने कहा कि हमारे देश में नारियों ने हर दिशा में जैसे थियेटर संगीत, नृत्य, फिल्मजगत, राजनीति, खेल, न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका, पत्रकारिता, विचारक, साहित्य, कला, व्यापार, उद्योग, कारपोरेट सैक्टर, अध्यात्म और साधना आदि के क्षेत्रों में अनगिनत नामों की एक लम्बी सूची है। इनमें सबसे प्रमुख आज देश की प्रथम नागरिक महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू हमारे देश का गौरव हैं तथा झांसी की रानी, रजिया सुल्तान, कस्तूरबा गांधी, सरोजनी नायडु, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, मदर टेरेसा, महादेवी वर्मा, अमृता प्रीतम, कल्पना चावला, सुनीता विलीयम, किरण बेदी, लता मंगेशकर, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमन, मीरा कुमार, शीला दीक्षित, रेखा गुप्ता, सुमित्रा महाजन, स्मृति ईरानी, मायावती, अरूणा आसफ अली, आम्रपाली, पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल, वसुन्धरा राजे सिधिंया, ममता बनर्जी, एम.एस.सुब्बालक्ष्मी एवं भारतीय मूल की अमेरिकी पूर्व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस आदि ऐसे अनगिनत नाम है, जिन्होंने न केवल हमारे देश में बल्कि पूर्व विश्व में ख्याति पायी और नारी सशक्तिकरण के लिए और समाज के सभी क्षेत्रों में अनूठा योगदान दिया परिश्रमी है और आज पूरे विश्व में अमेरिका समेत सभी देशों में भारतीय नारी हर क्षेत्र में बड़े पदों पर विराजमान है। उन्होंने कहा कि नारी जगत ने देश के व्यापार क्षेत्र में भी काफी तरक्की की है। कृषि के बाद व्यापार, उद्योग क्षेत्र सबसे बड़ा है और कृषि उत्पादन व उसकी देखरेख में जहां महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है, वही व्यापार उद्योग क्षेत्र, बैंकिंग, स्वास्थ्य, समाजसेवा, शिक्षा, विज्ञान, सेना, पत्रकारिता, पुलिस, प्रशासन, राजनीति व अन्य क्षेत्रों में महिलाएं अग्रणीय भूमिका निभा रही हैं। श्री टण्डन ने कहा कि हमारे देश में 2 करोड़ 70 लाख परिवार ऐसे हैं जिनकी कमाई का आसरा महिलाओं पर ही टिका है। महिलाएं भारत की आबादी का आधा हिस्सा हैं और महिलाओं के सम्मान में उनकी सुरक्षा व उन पर होने वाले उत्पीड़न के प्रति भी देश जागरूक है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि इस समय देश की जितनी भी कार्पोरेट जगत की कम्पनियां है, उसमें एक तिहाई सीईओ महिलाएं हैं। श्री टण्डन ने कहा कि सहारनपुर जनपद में विभिन्न सामाजिक व जनहित क्षेत्रों में महिलाएं अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रही हैं और इस समय जनपद सहारनपुर में पुलिस प्रशासन विभिन्न सरकारी विभागों, बैंकों व अन्य संस्थाओं में तथा साथ ही राजनीति, कला, साहित्य, थियेटर, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक सेवाओं में अपना महत्वपूर्ण और सफल योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा जनपद सहारनपुर में सम्बन्धित विभागों से मिलकर कामकाजी महिलाओं व गांव तहसील, कस्बा व जिला मुख्यालय स्तर पर संगठित कर उनके हितों की रक्षा की जायेगी तथा इनसे सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर महिला उत्थान में सक्रिय रूप से कार्य किये जायेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, रमेश डावर, मेजर एस.के.सूरी, पवन गोयल, बलदेव राज खुंगर, अभिषेक भाटिया, महेन्द्र पाल चावला, विजय मोंगा अशोक मलिक, मुरली खन्ना आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel