पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी कौशर को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक हुई बरामद

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत आज थाना नकुड़ पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी कौशर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अम्बेहटा-गंगोह रोड स्थित रामसहायवाला के पास से कौशर पुत्र स्व. कामिल, निवासी ग्राम घाटमपुर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 2 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा उसके पास से दो मोबाइल फोन और नगदी भी मिली है।