महिला दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित
महिला दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित

महिला दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर मुजफ्फरनगर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, विशेष कर महिला चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, स्टाफ नर्स एवं आशा संगनी बहनों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण के तहत स्पीच, कविताएं, भाषण एवं अन्य प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। सीएमओ साहब द्वारा अच्छा कार्य करने वाले महिला चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, स्टाफ नर्स, आशाओं एवं आयुष्मान भारत योजना सम्बन्धी लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिव्या वर्मा, डॉ शिखा गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ सुप्रिया चौहान महिला चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती सरिता शीतवाल प्रधानाचार्य, श्रीमती सोनी नर्सिंग ट्विटर, श्रीमती निर्मला चौधरी अध्यक्ष आशा संघ, आयुष्मान भारत कार्यक्रम यूनिट से डॉक्टर आकाश त्यागी, शोज़ेब जैदी एवं मनोज, अश्वनी त्यागी, सुरेश, मोबीन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पाकेश कुमार द्वारा किया गया।

Subscribe to my channel