संस्था गांधी पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर में संचालित सी डी टी पी योजना के अंतर्गत राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

संस्था गांधी पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर में संचालित सी डी टी पी योजना के अंतर्गत राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

संस्था गांधी पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर में संचालित सी डी टी पी योजना के अंतर्गत राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ग्राम कूकड़ा में साइबर क्राइम, सोलर ऊर्जा एवं पॉलिटेक्निक चलो अभियान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया, जागरूकता शिविर में आमंत्रित किए गए विशेषज्ञ श्री अभिषेक अग्रवाल ने श्रोताओं को सौर ऊर्जा की उपयोगिता और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के विषय में जागरूक किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री गौरव स्वरूप ने समस्त श्रोताओं को साइबर क्राइम से किस तरीके से सुरक्षित रहना है और सौर ऊर्जा के लाभ के विषय में जागरूक किया, प्रवक्ता श्री सचिन कुमार कश्यप ने साइबर क्राइम की कुछ घटनाओं से अवगत कराया एवं उनसे बचाव के बारे में बताया, अनुदेशक श्री आर के शर्मा ने पॉलिटेक्निक चलो अभियान से सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया और उसकी महत्वता को समझाया, और कार्यक्रम के अंत में सीडीटीपी योजना समन्वयक श्री चमन लाल ने जागरूकता शिविर की महत्वता से अवगत कराया, सलाहकार श्रीमती काजल ने सीडीटीपी योजना की जानकारी दी, इस अवसर पर राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के निदेशक श्री नमन राजवंशी, राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री समुद्र सेन, गांधी पॉलिटेक्निक एल्यूमिनी संगठन संरक्षक श्री सतीश शर्मा, जूनियर कंसलटेंट सागर, एवं अतिथि प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार, श्री सचिन सैनी, श्री मनीष गहलोत, श्रीमती रुचिका गहलोत आदि मौजूद रहे