150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उससे 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदो में ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना बेहट पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान नशा तस्कर अभियुक्त वाजिद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम ताजपुरा थाना बेहट जिला सहारनपुर को कलसिया से ग्राम टोली सडक पुख्ता के बाँयी तरफ कच्ची पटरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बेहट पर मु0अ0सं0 121/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।