कम्प्यूटर लैब के रेनॉवेशन उपरान्त फीता काटकर कराया कार्यालय प्रवेश l
कम्प्यूटर लैब के रेनॉवेशन उपरान्त फीता काटकर कराया कार्यालय प्रवेश l

कम्प्यूटर लैब के रेनॉवेशन उपरान्त फीता काटकर कराया कार्यालय प्रवेश l
पुरातन छात्र एसोसिएशन द्वारा गाँधी पाॅलीटेक्निक की कम्प्यूटर लैब के साथ-साथ तीन अन्य कमरों में पुरानी जर्जर विद्युत वायरिंग के स्थान पर नई कन्सिलड कानड्यूट वायरिंग कराकर, टूटे प्लास्टर के स्थान पर नया प्लास्टर कराया, साफ-सफाई के उपरान्त रंगाई-पुताई एवं पेंटिंग कराकर पूरे स्टेनोग्राफी ब्रांच ब्लॉक का रेनॉवेशन कराया गया l
विभाग की प्रभारी बबीता देवी ने बताया कि वे काफी समय से इस विभाग में कार्यरत हैं परन्तु उनके सामने पहली बार इस विभाग में पुरातन छात्र एसोसिएशन द्वारा विद्युतीकरण, प्लास्टर, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पेंटिंग, कार्यालय में टूटे फर्श के स्थान पर टाईल लगाने व अन्य मरम्मत के इतने व्यापक कार्य कराये गये l
शिक्षाऋषि स्वामी कल्याण देव के उत्तराधिकारी एवं शुकदेव पीठ, शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द सरस्वती के सान्निध्य एवं गांधी पॉलीटेक्निक, मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री कन्दर्प स्वरुप की अध्यक्षता में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में इं० पी सी वर्मा, संयुक्त निदेशक, प्रावैधिक शिक्षा, पश्चिमी परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा फीता काटकर नवीनीकृत कंप्यूटर लैब के साथ-साथ समस्त ब्लॉक में कृत रेनॉवेटिड कार्य विभाग को समर्पित किये गये l
इस अवसर पर गांधी पाॅलीटेक्निक के संस्थापक शिक्षाऋषि ‘पद्मा भूषण’ स्वामी कल्याण देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया l
पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज एवं चेयरमैन श्री कन्दर्प स्वरुप ने पुरातन छात्र एसोसिएशन द्वारा गांधी पाॅलीटेक्निक में कराये जा रहे मरम्मत, अनुरक्षण एवं नवीनीकरण के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रसंशा की एवं सभी सहयोगी पुरातन छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया l
पुरातन छात्र एसोसिएशन के संयोजक इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि इस अवसर पर इं० राजीव सिंह, इं० अंकित सिंह, इं० अवधेश कुमार, बबीता देवी, आर के सैनी, नूपुर त्यागी, जीत सिंह, रिया, आरज़ू, आरुषि, अनुपमा, अंशिका, प्रिया आदि उपस्थित रहे l
कार्य सम्पादन में नितिन, ललित, नूरहसन, संजय, राकेश, सोनू, संजू आदि कर्मकारों का विशेष योगदान रहा l

Subscribe to my channel