जनपद में एल०पी०जी० व पैट्रोल, डीजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में कोई समस्या नहीं

जनपद में एल०पी०जी० व पैट्रोल, डीजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में कोई समस्या नहीं

*जनपद में एल०पी०जी० व पैट्रोल, डीजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में कोई समस्या नहीं है। जनसामान्य से अपील की जाती है कि वह पैनिक न हो तथा संयम बनाये रखे व सहयोग करते रहें*

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी श्री ओम हरि उपाध्याय ने बताया है कि जनपद में एल०पी०जी० व पैट्रोलियम पदार्थों यथा पैट्रोल, डीजल आदि की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधोहस्ताक्षरी एवं विक्रय अधिकारी (गैस), क्षेत्र मुजफ्फरनगर से समीक्षा की गयी।
समीक्षा उपरान्त जनसामान्य हेतु निम्नवत सूचना/ जानकारी प्रसारित की जा रही है,
जनमानस को आश्वस्त किया जाता है कि जनपद में एल०पी०जी० व पैट्रोल, डीजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में कोई समस्या नहीं है। जनसामान्य से अपील की जाती है कि वह पैनिक न हो तथा संयम बनाये रखे व सहयोग करते रहें।
एल०पी०जी० के पारदर्शी वितरण हेतु ओ०टी०पी० के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था की गयी है। विक्रय अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि बुकिंग आदि हेतु एक साथ कई कनेक्शनधारकों के प्रयास करने पर सर्वर में कभी-कभी समस्या आ जाती है, जिसके शीघ्र ही कम / न्यून होने हेतु विक्रय अधिकारी द्वारा आशान्वित किया गया है।
यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नियमानुसार गैस सिलेण्डर का वितरण हो तथा कानून व्यवस्था की स्थिति न हो। अवगत कराना है कि गैस एजेन्सियों से किसी भी प्रकार की कालाबाजारी / अवैध बिक्री को रोकने हेतु नगर मजिस्ट्रेट एवं आपूर्ति विभाग तथा बाट-माप विभाग एवं ऑयल कम्पनी के अधिकारियों व पुलिस विभाग की टीम गठित कर जांच / छापेमारी की कार्यवाही करायी जा रही है। ताकि ग्राहकों को नियमानुसार गैस सिलेण्डर उपलब्ध हो सके।
जनपद में गैस वितरण से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय एवं जनपद स्तर पर जिला पूर्ति कार्यालय मुजफ्फरनगर से सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने पुनः जनमानस को आश्वस्त किया है कि जनपद में एल०पी०जी० व पैट्रोल, डीजल की पर्याप्त उपलब्धता / स्टॉक है।