मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे बुढ़ाना और कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाई अपने नाम
मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे बुढ़ाना और कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाई अपने नाम

मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे बुढ़ाना और कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाई अपने नाम, प्रोड्यूसर भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी भी रहे उनके साथ साथ
दरअसल हम आपको बता दें कि मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने मंझले भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला काजीवाडा में स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। जहां पर पहले वे अपनी अम्मी हज्जन मेहरुनिशां से मिले। उसके बाद अपने सगे भाईयों एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी व माजुद्दीन सिद्दीकी आदि से मिले। उसके बाद वे अपनी कार से सीधे बुढ़ाना तहसील में प्रशांत शर्मा एडवोकेट के चैम्बर में पहुंचे। जहां पर एडवोकेट प्रशांत शर्मा और संदीप बालियान से उन्होंने कुछ कृषि भूमि की खरीद संबंधी कागजात पर अपने हस्ताक्षर किए। इसके बाद सब कागजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे सीधे रजिस्ट्रार के आफिस में जहां पर उन्होंने सब रजिस्ट्रार पंकज जैन के समक्ष बैठकर बैनामे की सारी प्रक्रिया पूरी कर काफी कागजों पर हस्ताक्षर किए। उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा व अधिवक्ता संदीप बालियान ने बतलाया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक कृषि भूमि का बैनामा अपने नाम कराया है। उधर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आने की खबर तहसील परिसर में आग की तरह फ़ैल गयी तो उनके हजारों प्रशंसक तहसील में जमा हो गये। हर कोई नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात करने और सेल्फी लेने को आतुर दिखा। अपने चहेतों का प्यार देखकर फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। इसके बाद वे कार से निकल गये। इस दौरान फिरोज कुरैशी, शाहिद असलम, ऐजाज सलमानी और फल व्यवसाई सूफियान कुरैशी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यूपी के जिला मुजफ्फरनगर से कैमरामेन राशिद रंगरेज के साथ नसीम कुरैशी की एक खास रिपोर्ट

Subscribe to my channel