दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर,केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी

दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर,केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी

दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर,केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर लिए गए है। जानकारी के अनुसार गंगोह के गांव राजपुर लतीफपुर और अंबेहटा के ढायकी में चोरों ने करीब दो दर्जन किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी कर लिए। घटना के बाद किसानों में नाराजगी व्याप्त है। चोरों ने राजपुर, लतीफपुर निवासी किसानों राजपाल सिंह, भोपाल सिंह, कलम सिंह, मास्टर रुपेश, सतपाल सिंह, ईलम सिंह, महक सिंह और अंकित कुमार के खेतों से मोटर, केबल, स्टार्टर सहित अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अंबेहटा के ढायकी गांव निवासी विपिन कुमार व मोनू ने तहरीर में बताया कि चोरों ने एक ही रात में करीब 15 किसानों के नलकूपों से केबिल, बिजली के उपकरण चोरी कर लिए है।