सहारनपुर में विश्व श्रवण दिवस मनाया गया, टी०बी०सेनटोरियम हॉल,
सहारनपुर में विश्व श्रवण दिवस मनाया गया, टी०बी०सेनटोरियम हॉल,

सहारनपुर में विश्व श्रवण दिवस मनाया गया, टी०बी०सेनटोरियम हॉल, सहारनपुर में निःशुल्क शिविर का हुआ आयोजन, शिविर का उद्घाटन डा० रुपेश कुमार मण्डलायुक्त सहारनपुर द्वारा फीता काटकर किया गया
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। राज्य मुख्यालय एवं डा० प्रवीण कुमार मुख्य विकित्सा अधिकारी सहारनपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी Wond Hearing Day 2026″ विश्व श्रवण दिवस के रूप में मनाया गया। इस वर्ष की थीम ” From Communities to Classrooms hearing care for all children. Act now so no child is left behind due to ear or hearing निर्धारित की गयी। इस अवसर पर टी०बी०सेनटोरियम हॉल, सहारनपुर में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन डा० रुपेश कुमार मण्डलायुक्त सहारनपुर के द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। टी०बी० सेनेटोरियम हॉल में मण्डलायुक्त रूपेश कुमार सहारनपुर के द्वारा दिव्यागंज सशक्तिकरण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त कराई गयी सूची के अनुसार 10 स्कूली बच्चे व 40 दिव्यागंज लाभार्थीयों को श्रवण हानि के रोगियों को कान की मशीन (Hearing Aid) का वितरण किया गया ।
शिविर में डा० अमित गुप्ता ई०एन०टी० सर्जन, आशीष भारद्वाज ऑडियोमट्रस्टि, विशाल कुमार ऑप्टोमट्रस्टि असिस्टेन्ट के द्वारा रोगियों के कान से सम्बन्धित रोगों की जाँच की गयी। डा० रूपेश कुमार मण्डलायुक्त द्वारा उपस्थित सभी बच्चों को जानकारी दी गयी कि कान में पानी न जाने दे तथा अन्य कोई पदार्थ न डाले। गन्दे पानी में नहाने से बचे। सभी बच्चों को अब किसी से बात करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
डॉ प्रवीण कुमार ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर द्वारा सभी बहरेपन व श्रवण हानि रोगियों को जानकारी देते हुये सभी को बताया गया कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है, लाइफस्टाइल की समस्या और हमारी कुछ गडबड आदतों के कारण कानों की सेहत भी प्रभावित हो रही है। ध्वनि प्रदूषण और इयरफोन्स का लगातार उपयोग हमारी सुनने की क्षमती के लिये दो खतरे है। अगर किसी भी व्यक्ति या बच्चे का कान बहता है तो कान में पानी न जाने दें और किसी प्रकार का तरल पदार्थ न डालें। मवाद को साफ और नरम कपड़े से साफ करें। मवाद में बदबू होना या खून आना गंभीर रोग के लक्षण हो सकते है। कान से सम्बन्धी कोई भी परेशानी आने पर तत्काल जिला चिकित्सालय के कमरा नं)-7 में अपनी जाँच कराये। श्रीमती शिवांका गौड जिला नोडल अधिकारी एन०सी०डी० सहारनपुर द्वारा जानकारी दी गयी कि सुनने की क्षमता में कमी को रोकने के लिए, कान की देखभाल करना जरूरी है, इसके लिये तेज आवाजों से बचे, कान की सुफाई नियमित करें, नियमित रूप से हियरिंग चेकअप कराये, संतुलित आहार ले, दवाओं के प्रति सचेत रहे एवं कान में दर्द या सुनने में कमी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से मिले।
इस अवसर पर डा० रवि प्रकाश प्रमुख अधीक्षक, एस०बी०डी० सहारनपुर, डा० इन्दा सिंह एस०आई०सी० जिला महिला चिकित्सालय, डा० टण्डन फिजिशियन टी०बी० सेनेटोरियम, डा० कुनाल जैन, डा० सर्वेश जिला क्षय रोग अधिकारी, श्री अजय कुमार, जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी सहारनपुर, श्री लोहित भारती, श्री मुद्दसीर, बुशरा अंसारी, श्रीमती कविता, श्रीमती अंशिका, श्री सूर्य प्रताप, श्री दिपांश एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
सुनने की समस्या को कैसे रोके, वॉल्यूम कम करें- हेडफोन याईयरबड्स के जरिए संगीत सुनते समय, वॉल्यूम का स्तर इतना कम रखे कि आप अपने आस-पास लोगों की बाते सुन सकें। एक और अच्छा नियम यह है कि दिन में 90 मिनट से ज्यादा समय तक बॉल्यूम का स्तर 80 प्रतिशत से ज्यादा न रखें। अपने कान की नली में कुछ भी न डालें जैसे कि रूई के फाहे या हेयरपिन।

Subscribe to my channel