84वें दिन भी पुरातन छात्र एसोसिएशन ने जारी रखा कार्य

84वें दिन भी पुरातन छात्र एसोसिएशन ने जारी रखा कार्य

84वें दिन भी पुरातन छात्र एसोसिएशन ने जारी रखा कार्य l

पुरातन छात्र एसोसिएशन ने गांधी पॉलीटेक्निक में साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई, पेंटिंग एवं खिड़की दरवाजों की मरम्मत का कार्य आज 84वें दिन भी जारी रखा l

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

पुरातन छात्र एसोसिएशन के संयोजक इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि गांधी पाॅलीटेक्निक में तीन पेंटर व एक बढ़ई द्वारा पाॅलीटेक्निक बिल्डिंग, लकड़ी के फर्नीचर, खिड़की दरवाजों के अनुरक्षण, रखरखाव व मरम्मत के साथ-साथ साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पेंटिंग का कार्य विगत 3 माह से लगातर चलाए हुए हैं जो आज 84वें भी बदस्तूर जारी रहा l
इसी क्रम में आज पाॅलीटेक्निक की वेल्डिंग शॉप एवं नलकारी शॉप में खिड़की दरवाजों की मरम्मत की गई, कारपेंट्री एवं पैटर्न मेकिंग शॉप की साफ-सफ़ाई कर रंगाई-पुताई का कार्य किया गया, मैकेनिक्स शॉप एवं सीएनसी लैब में छत के पंखें लगाए जिससे किसी भी शिक्षक, अनुदेशक व छात्र-छात्राओं को गर्मी के मौसम में पठन-पाठन में असुविधा ना हो l
नलकारी शॉप के अनुदेशक इं० अवधेश कुमार ने पूज्य स्वामी कल्याण देव को नमन करते हुए बताया कि विगत 20-25 वर्षों से उनकी शॉप में साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई, पेंटिंग, खिड़की दरवाजों की मरम्मत आदि का कार्य ना हो पाने के कारण यह शॉप उपेक्षा का शिकार रही उन्होंने पुरातन छात्र एसोसिएशन के प्रयास की सराहना करते हुए सभी पुरातन छात्रों को साधुवाद का पात्र बताया एवं इस पुनीत कार्य में लगे सभी पुरातन छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया l
खिड़की दरवाजों आदि की मरम्मत सम्बंधित लकड़ी के समस्त कार्य गांधी पाॅलीटेक्निक के सिविल इंजीनियरिंग 1999 बैच के पासआउट, पुरातन छात्र इं० मथन सिंह विकल, प्रोजेक्ट मैनेजर, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से चलाए जा रहे हैं l