सरकार के आदेश की खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां!

सरकार के आदेश की खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां!

सरकार के आदेश की खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां!, रसोई गैस का संकट के बीच कई जिलों में कालाबाजारी की शिकायत लखनऊ: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर आम आदमी की रसोई में गैस सिलेंडर की कमी के रूप में देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता के सरकारी दावे के उलट लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।कई स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है। कालाबाजारी पर सख्त कारर्वाई के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कालाबाजारी पर सख्त कारर्वाई के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को 24 घंटे मॉनिटरिंग करने को कहा है। शुक्रवार को लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार, आलमबाग, राजाजीपुरम, अलीगंज और कमांडर रोड सहित कई इलाकों में सुबह से ही उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े नजर आए। गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर इलाके में एक एजेंसी के बाहर करीब 400 मीटर लंबी कतार देखी गई, जहां लोग सुबह 6 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए थे।

कई उपभोक्ताओं को 4 से 5 घंटे इंतजार के बाद सिलेंडर मिल पाया। वहीं प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर को लेकर विवाद और हंगामे की घटनाएं भी सामने आई हैं। कालाबाजारी का आरोप लगा कर उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा बाराबंकी में गैस एजेंसी पर लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने की सूचना है जबकि गाजियाबाद के मोदीनगर में सिलेंडर से भरा ट्रक पहुंचते ही लोग उस पर टूट पड़े और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं महराजगंज में सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने नौतनवा-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने समझाकर खुलवाया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, रायबरेली, देवरिया और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लंबी लाइनें लगी रहीं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कुछ जगहों पर लोगों ने यह भी शिकायत की कि सिलेंडर ब्लैक में 1500 से 2000 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की भोजन व्यवस्था प्रभावित गैस की कमी का असर आम जनजीवन पर भी पड़ने लगा है।

शाहजहांपुर में 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने वाली’परी आपकी रसोई’को कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति रुकने के कारण अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। मेरठ में हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने पर एक रसोई संचालक को घर से खाना बनवाकर छात्रों को खिलाना पड़ रहा है। वहीं कई गुरुद्वारों में भी लंगर व्यवस्था पर असर पड़ा है। सिलेंडरों की हेराफेरी के आरोप गैस सिलेंडर की कमी के बीच, कालाबाजारी और गैस चोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर तैयार कर 4000 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। वितरण में लगे ठेकेदारों पर भी बुकिंग वाले सिलेंडरों की हेराफेरी के आरोप लगे हैं। वही कन्नौज के गुरुसहाय गंज इलाके से एसडीएम ने कुछ भरे सिलेंडर बरामद किए हैं। उपभोक्ताओं अपील घबराए नहीं सप्लाई चेन सामान्य बनी रहेगी लखनऊ में जिलाधिकारी विशाख जी ने भी गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने उपभोक्ताओं से घबराने की जरूरत नहीं बताते हुए आश्वासन दिया कि गैस की सप्लाई चेन सामान्य बनी रहेगी और अनियमितता मिलने पर सख्त कारर्वाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में फिलहाल करीब 4.26 करोड़ घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं, जिनमें 1.87 करोड़ कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हैं। औसतन प्रतिदिन 5 से 6 लाख सिलेंडरों की खपत होती है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति को सामान्य बनाने के लिए एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।