अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, छह घायल

अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, छह घायल

सहारनपुर : अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, छह घायल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)। एक पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन सड़क पर अनियंत्रित होकर एक पिकअप पलट जाने से वाहन में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें से चार को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया है कि चौसाना से एक पिकअप में करीब 20 लोग सवार होकर बड़गांव के गांव नूनाबड़ी में रिश्तेदार की मौत में शामिल होने आए थे। गांव वापस लौटते समय गांव मुबारिकपुर के पास निर्माणाधीन सड़क पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गया। जिसमें सवार लोग दब गए। दुर्घटना में रुखसाना, अफसरी, शबनम, शाइस्ता आदि घायल हो गए। घायलों को पुलिस और राहगीरों ने गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया।