जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर आगामी राष्ट्रीय जनगणना-2027 को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कमर कस ली है।

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर आगामी राष्ट्रीय जनगणना-2027 को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कमर कस ली है।

मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर आगामी राष्ट्रीय जनगणना-2027 को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कमर कस ली है। भोपा रोड स्थित एस०डी० पब्लिक स्कूल में आयोजित फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने खुद कमान संभाली।उन्होंने प्रशिक्षण सत्र का औचक निरीक्षण किया और मास्टर ट्रेनरों व प्रतिभागियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

राष्ट्रीय महत्व का अभियान, चूक की गुंजाइश नहीं

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल गिनती नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की सरकारी नीतियां और विकास योजनाएं तैयार होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में पारदर्शिता और सटीकता अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर बीच-बीच में प्रतिभागियों का टेस्ट भी लें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं और डिजिटल एप्लीकेशन के उपयोग को अच्छी तरह समझ रहे हैं।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

डिजिटल माध्यम और गोपनीयता पर जोर

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनरों को हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग जनगणना के विभिन्न चरणों और डिजिटल प्रपत्रों को भरने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस बार डिजिटल एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा संकलन किया जाना है, जिसमें गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही, एकत्रित की गई सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

फील्ड में प्रगणकों को तैयार करेंगे ये ट्रेनर

यह प्रशिक्षण सत्र 18 मार्च 2026 तक जारी रहेगा। यहां से प्रशिक्षित होने के बाद ये फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग देंगे। जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि बेहतर प्रशिक्षण से जनपद में जनगणना का कार्य बिना किसी तकनीकी या व्यावहारिक त्रुटि के संपन्न होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, मास्टर ट्रेनर रुपेश कुमार, अपर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी धुरेन्द्र तोमर और जनगणना निदेशालय की टीम मौजूद रही। विशेषज्ञों ने इस दौरान फील्ड ट्रेनरों की शंकाओं का समाधान भी किया।