आज सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
आज सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

आज सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इण्टर कालेज में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विधालय के प्रधानाचार्य और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अखिलेश शर्मा और जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ रणवीर सिंह के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत में विधालय की शिक्षिका अनन्या शर्मा के द्वारा एक गीत भी प्रस्तुत किया गया
कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,और नुक्कड़ नाटक में जिले भर के 21 विधालयों नें प्रतिभाग किया
पोस्टर प्रतियोगिता में डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर की कु जोया प्रथम लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कालेज के अनंत कुमार ने द्वितीय और जी आई सी पुरकाजी के शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया भाषण प्रतियोगिता में जी आई सी पुरकाजी की कु खुशबू ने प्रथम डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर की कु इकरा ने द्वितीय और एस डी गर्ल्स इण्टर कॉलेज झाँसी की रानी की कु तन्वी जैन और लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कालेज के कृष्णा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया नुक्कड़ नाटक में एस डी गर्ल्स इंटर कॉलेज झाँसी की रानी की टीम ने प्रथम ,कल्याणकारी गर्ल्स इंटर कालेज जागाहेड़ी की टीम ने द्वितीय और राजकीय इण्टर कॉलेज पुरकाजी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अखिलेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबकी ज़िम्मेदारी है हम सब ईमानदारी से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सभी के लिए सड़क को सुरक्षित बनायें कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ रणवीर सिंह ने सभी विजेता छात्र छात्राओं और निर्णायक मण्डल के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि विजेताओं को पुरस्कार की धनराशि डी बी टी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी निर्णायक मण्डल में अंशु सिंह,वैशाली राठी,अनन्या शर्मा,डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर से कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी,राना कुरेशी,ज्योति रानी, जी आई सी मुजफ्फरनगर से ममता रानी, राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी से साक्षी देशवाल,और अर्चना रहे

Subscribe to my channel