ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर,हादसे में बाइक सवार की हुई मौत,पत्नी व मां घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर,हादसे में बाइक सवार की हुई मौत,पत्नी व मां घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर,हादसे में बाइक सवार की हुई मौत,पत्नी व मां घायल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक में टक्कर लगने पर यमुनानगर के कलानौर निवासी बाइक सवार रमेश की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व मां घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर नकुड़ रोड पर गांव इस्माईलपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार हरियाणा के जिला यमुनानगर के कलानौर निवासी रमेश (31) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नेहा तथा मां कांता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। रमेश अपनी पत्नी तथा मां के साथ बाइक से गांव हुसैनपुर में दवाई लेने जा रहा था। गांव इस्माईलपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर घिसटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। वहां रमेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रमेश की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी नेहा सात माह की गर्भवती है। रमेश उसी की दवाई लेने के लिए आया था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-टॉली कब्जे में ले ली है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।