बैंक से नगदी निकालकर निकले किसान का थैला काटकर 30 हजार रुपए उडाए

बैंक से नगदी निकालकर निकले किसान का थैला काटकर 30 हजार रुपए उडाए

बैंक से नगदी निकालकर निकले किसान का थैला काटकर 30 हजार रुपए उडाए

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)। चोरों ने बैंक से नगदी निकालकर निकले एक किसान का थैला काटकर 30 हजार रुपए उडा लिए। जानकारी के अनुसार गांव नागल राजपूत निवासी सतपाल पुत्र सीताराम भारतीय स्टेट बैंक से 30 हजार रुपए निकालकर बैंक से बाहर निकाला था। वह जन सेवा केंद्र तक गया ही था कि इसी बीच उसके थैले को ब्लेड से काटकर नोट गायब कर दिए गए। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला भी ब्लेड से थैला काटती नजर आ रही है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।