उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष

*उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष*
आज दिनांक 18 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में विभिन्न विभागों द्वारा आई टी आई, मुज्जफरनगर परिसर में उत्कृष्ट प्रदर्शन स्टालों का आयोजन किया गया, जिसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग का स्टाल ज्ञानवर्धक जानकारियों से परिपूर्ण रहा। जिलाधिकारी महोदय, एस पी महोदय , अपर जिलाधिकारी महोदय था चेयरमैन महोदया मीनाक्षी स्वरूप जी ने स्टालों का अवलोकन कर शिक्षकों की मेहनत की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।पंख पोर्टल के माध्यम से करियर ऑप्शन एंड करियर काउंसलिंग आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्टाल में मुख्य रूप से सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुभाष चन्द जी , डॉ विकास काकरान जी, डॉक्टर रणवीर सिंह जी सुचित्रा सैनी , मीनाक्षी आर्य जी ,संजय जी प्रमोद कुमार जी, गया प्रसादजी, मनोज दीक्षित जी प्रवीण सैनी जी ,दीपा जी ,सागर, अंकित एवं अमित उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel