प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा मीडिया बंधुओं के समक्ष सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया गया तथा 09 वर्ष की उपलब्धियों की संकलित पुस्तक को भी प्रदर्शित किया गया
प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा मीडिया बंधुओं के समक्ष सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया गया तथा 09 वर्ष की उपलब्धियों की संकलित पुस्तक को भी प्रदर्शित किया गया

सहारनपुर : प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा
मीडिया बंधुओं के समक्ष सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया गया तथा 09 वर्ष की उपलब्धियों की संकलित पुस्तक को भी प्रदर्शित किया गया
विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टूल किट, लैपटॉप, बीज किट, आयुष्मान कार्ड एवं आवास की प्रतीकात्मक चाभी भी वितरित की गई
मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों की स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया
सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का भी अधिकारियों एवं आमजनों द्वारा अवलोकन किया गया
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश के अवसर पर मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, विधायक गंगोह किरत सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों की उपस्थिति में मीडिया बंधुओं को सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया तथा 09 वर्ष की उपलब्धियों की संकलित पुस्तक को भी प्रदर्शित किया गया। इसी के साथ विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टूल किट, लैपटॉप, बीज किट, आयुष्मान कार्ड एवं आवास की प्रतीकात्मक चाभी वितरित किये गये। मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों की स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का भी अधिकारियों एवं आमजनों द्वारा अवलोकन किया गया।

Subscribe to my channel