देवबंद में एक खेत में अफीम की खेती होती मिली, सात पर प्राथमिकी दर्ज

देवबंद में एक खेत में अफीम की खेती होती मिली, सात पर प्राथमिकी दर्ज

देवबंद में एक खेत में अफीम की खेती होती मिली, सात पर प्राथमिकी दर्ज

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने देवबंद नगर के भायला रोड पर कार्रवाई की है। पुलिस को यहां से एक खेत में अफीम की खेती होती मिली है। मामले में सात लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक देवबंद नगर के भायला रोड स्थित एक खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। स्थानीय लोग लगातार पुलिस से इसकी शिकायत कर रहे थे। पुलिस ने जब कार्रवाई की तो पाया कि खेत के बीचों बीच अफीम की खेती की जा रही थी। अफीम को बाजार में भी बेचे जाने की चर्चा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत, अरशद, सफदर, मुस्तफा, मुजफ्फर, शाहिद और मुशर्रफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।